Nawazuddin Siddiqui की बेटी शोरा की पहली झलक आई सामने, वीडियो देख फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड के कई स्टारकिड्स हैं, जो हर पल मीडिया में छाए रहते हैं। वहीं कुछ हैं जिनकी आज तक झलक भी लोगों ने नहीं देखी है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी बेटी शोरा सिद्दीकी के साथ स्पॉट किया गया। यह पहली बार था जब अभिनेता अपनी बेटी के साथ यूं पब्लिक में नजर आए। जाहिर है तस्वीरें वायरल होते ही लोगों ने शोरा पर रिएक्शन देना भी शुरु कर दिया।
एक पैपराज़ी वीडियो ने मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए उनका एक वीडियो शेयर किया है.. जहां वो ब्लैक स्वेटशर्ट और मैचिंग डेनिम्स में थे, वहीं शोरा डेनिम जैकेट और मैचिंग जींस में थीं। उन्होंने अपने बालों को बन में बांधा हुआ है और एक बैग कैरी किया हुआ है।
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, "बहुत सुंदर लग रही है ... पहली बार मैंने उसे देखा।" कई अन्य लोगों ने कमेंट सेक्शन में उन्हें 'खूबसूरत' कहा। वहीं, कुछ को शोरा का लुक राधिका आप्टे से मिलता जुलता भी लगा। एक अन्य यूजर ने लिखा, "कितना साधारण परिवार है! उनकी बेटी बहुत प्यारी है!" वहीं, दूसरे एक फैन ने उनके फिल्मी डेब्यू के बारे में भी सवाल कर लिया।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी व्यक्तिगत लाइफ ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रखते हैं। यही वजह है कि उनकी बेटी को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं और तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। नवाज़ुद्दीन ने 2009 में आलिया सिद्दीकी से शादी की थी। वहीं, साल 2011 में उनकी बेटी शोरा हुई।
फिल्मों की बात करें तो, नवाजुद्दीन अगले साल फिल्म 'हड्डी' में नजर आएंगे। अक्षत अजय शर्मा निर्देशित इस फिल्म को अगले साल रिलीज करने की प्लानिंग है। नवाज़ुद्दीन को आखिरी बार टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया-स्टारर 'हीरोपंती 2' में देखा गया था। 'हड्डी' के अलावा उनके पास अभी 'टीकू वेड्स शेरू' और 'बोले चूड़ियां' जैसी फिल्में भी हैं। लेकिन रिलीज डेट्स फाइनल नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











