'आलिया ने बहुत कुछ सहा है..' भाई शमास भी नवाजुद्दीन पर भड़के, बेटे के नाजायज होने पर भी दिया बयान

Recommended Video
Nawazuddin Siddiqui's Brother statement: प्रोफेशनल जिंदगी में विवादों से दूर रहने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस समय निजी जिंदगी में विवादों में घिर गए हैं। नवाजुद्दीन के ऊपर पत्नी द्वारा लगातार कई आरोपों को लगाने के बाद उनके भाई ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया का विवाद कोर्ट तक पहुंच गया है तो वहीं उनके शमास ने अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जुड़े सभी विवादों पर चुप्पी तोड़ी है।
शमास ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि नवाजुद्दीन की शादी से पहले भी आलिया उनकी दोस्त थीं। लेकिन, एक समय के बाद उनका धैर्य खत्म हो गया और उम्र के साथ सहनशीलता घटती चली गई। उन्होंने आलिया के बारे में ये भी कहा कि उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ शादी के बाद भी बहुत कुछ बर्दाश्त किया है।

'मैं बातें संभाल लेता था'
शमास ने कहा- 'मैंने 2020 में नवाज के साथ काम करना बंद कर दिया था। कुछ ही महीनों के बाद से उनके बीच की बातें सामने आनी शुरू हो गई। मैं कई बातों संभाल लेता था लेकिन मेरे अलग होने के बाद जो लोग उनसे जुड़े उन्हें ये बातें नहीं समझ आई, मुझे लगता है कि वे नहीं जानते कि इंडस्ट्री में एक सेलिब्रिटी बनने की प्रक्रिया क्या होती है। उन्हें बहुत सी चीजों का पता नहीं होता है कि, किस पेपर पर साइन करना है। वो उतना देखते ही नहीं हैं।

भाई को नहीं किया सपोर्ट!
शमास ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम नहीं करने के सवाल पर कहा - मैंने कई टीवी शोज को किया था। कुछ का निर्देशन भी किया था लेकिन, फिर नवाज ने मुझे उनसे जुड़ने के लिए कहा। वो अपने लोगों को अपने टीम में चाहते हैं। 2019 में मेरी फिल्म 'बोले चुड़ियां' रिलीज के लिए तैयार थी। मैं नवाज को फिल्म में लेना ही नहीं चाहता था लेकिन, प्रोडक्शन ने मुझ पर जोर दिया कि मैं उन्हें लूं। लेकिन, जब पैचवर्क और एडिटिंग की बात आई तो नवाज ने प्रोड्यूसर्स से कहा कि जब उन्हें पैसे मिलेंगे तभी वो आगे का काम पूरा करेंगे। यह सुनकर मैं हैरान था कि वो मुझे सपोर्ट क्यों नहीं कर रहे हैं। 46 साल की उम्र तक मेरी कोई निजी जिंदगी नहीं थी। यहां तक कि उन्होंने मेरी बेटी को भी परिवार वालों को देखने से मना कर दिया था।

'वो ही सबकुछ हैं'
शमास ने आगे कहा कि, 'नवाज यह दिखाना चाहते हैं कि वो ही सबकुछ है। मेरे एक भाई ने इस बात को माना कि उन्हें निर्देश दिया गया था कि मुझे कोई बधाई ना दे। लेकिन उन्होंने मेरी तब मदद की जब मेरा एक प्रॉपर्टी पर पर विवाद हो गया और उन्होंने विवादित संपत्ति खरीद ली। बीच-बीच में 7-8 महीने तक हम एक-दूसरे से संपर्क में नहीं थे और तभी मिले जब हम अपने गांव गए।'

बेटे के विवाद पर बोले
शमास ने हालांकि, माना कि नवाज ने कभी अपने बेटे से इनकार नहीं किया है। मेरी मां ने गुस्से में नवाज के बेटे को नाजायाज कहा होगा लेकिन, वाकई नहीं जानता कि, नवाज ने कौन से तलाक के कागजात कोर्ट में जमा किए हैं। इस पर कोर्ट फैसला करेगा। आलिया ने कहा है कि उन्होंने ऐसा कोई पेपर साइन नहीं किया है। ऐसे में उन्हें भी कागजातों को लेकर कोर्ट में चुनौती देनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











