विवादों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लेकिन क्यों हैं चुप, पत्नी के आरोपों पर भाई शम्स सिद्दीकी का बयान
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया खुलकर पति व उनके परिवार के खिलाफ बोल रही हैं। आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी व उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं व तलाक का नोटिस भी भेजा है। इस मामले पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शम्स सिद्दीकी का कहना है कि इस बारे में उन्हें मीडिया से जानकारी मिली। दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने शम्स पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शम्स समेत परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस रिश्ते में दूरियां उनकी वजह से भी आई हैं। हालांकि शम्स ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में टीवी से पता चला है। फिलहाल वह ज्यादा इस मामले में नहीं बोल सकते क्योंकि मामला कोर्ट में हैं। जानिए आखिर इस विवाद के समय नवाजुद्दीन सिद्दीकी कहां हैं और क्या उनका कोई जवाब सामने आया या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











