नवाजुद्दीन की नौकरानी ने मांगी माफी तो भाई ने लगाए एक्टर पर गंभीर आरोप, बोले- 'कितनों को खरीदोगे, कहीं...'

Nawazuddin Siddiqui

Recommended Video

Nawazuddin Siddiqui की नौकरानी ने मांगी माफी, Actor के भाई बोले - नवाज कितनों को खरीदोगे?| FilmiBeat

प्रोफेशनल जिंदगी में विवादों से दूर रहने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस समय निजी जिंदगी में विवादों में घिर गए हैं। नवाजुद्दीन के ऊपर पत्नी द्वारा लगातार कई आरोपों को लगाने के बाद उनकी नौकरानी सपना रॉबिन ने भी अभिनेता पर कई आरोप लगाया था। नौकरानी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाए थे कि एक्टर ने उन्हें दुबई में अकेला छोड़ दिया है और उनके पास खाने पीने के लिए भी कुछ नहीं है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद नवाजुद्दीन की पत्नी के वकील ने अभिनेता के ऊपर चौतरफ़ा हमला बोल दिया था। लेकिन, कुछ ही समय बाद उनकी नौकरानी का नया वीडियो सामने आया जिसमें सपना अपने सारे आरोप वापस लेती नजर आई। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक्टर के भाई शमास ने अभिनेता पर निशाना साधा है और अपनी प्रतिक्रिया दी है।

शमास ने अपने भाई पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया और लिखा- 'कितनो को खरीदोगे?' शमास ने यहां तक कहा है कि ये पूरा मसला स्क्रिप्टेड है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'स्क्रिप्टेड है ये। कितनो को खरीदोगे? बैंक बैलेंस खत्म ना हो जाए। आपका तो अब काम भी चौपट है और रुकी फिल्मों के कारण फिल्म इंडस्ट्री का 150 करोड़ अटका रखा है। सही है- कबाड़ी, दल्ले और बकरे बेचने वाले ही इसको हांकते हुए नरक में लेकर जाएंगे।'

बता दें कि, 19 फरवरी को नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी के वकील ने ट्वीट किया था और कहा था। इसमें इन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नौकरानी रो-रोकर अपनी आपबीती सुना रही थीं। सपना ने एक्टर पर दुबई में अकेला छोड़ देने का आरोप लगाया था। सपना ने कहा था कि, वहां पर खाने-पीने की कोई सुविधा नहीं है। यहां तक कि उनके पास खर्चे के लिए एक पैसा भी नहीं है।

उन्होंने वीडियो में अपनी सैलरी को फाइनलाइज करने के लिए भी कहा था और भारत वापस आने की गुहार लगाई थी। लेकिन, कुछ ही दिनों के बाद नौकरानी ने एक नया वीडियो जारी किया जिसमें सपना ने हाथ जोड़कर सभी आरोपों को वापस लिया था। वीडियो में उन्होंने कहा था कि, उन पर दबाव था और ये भी कहा था कि, नवाज एक अच्छे इंसान हैं।

साथ ही सपना ने नवाजुद्दीन की पत्नी के केस भी झूठा कहा था। अब इस मामले के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमास का ट्वीट वायरल हो रहा है। हालांकि, अब तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस मामले पर अपनी कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X