नवाजुद्दीन सिद्दिकी के लिए ईद बेहद खास..क्यों!
[बॉलीवुड न्यूज] फिल्मों में संजीदा किरदार निभाने के लिए पॉपुलर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी के लिए ईद बेहद खास होने वाली है। वह भी सिर्फ इस साल की नहीं बल्कि साल 2016 की ईद भी। जी हां, नवाजुद्दीन को ईद का खास तौर पर इंतजार है क्योंकि उनकी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' इस साल ईद पर और फिल्म 'रईस' अगले साल ईद पर प्रदर्शित हो रही है।

इन दोनों ही फिल्मों में नवाजुद्दीन को बॉलीवुड के खान्स का साथ मिला है। 'बजरंगी भाईजान' में जहां नवाजुद्दीन जहां सलमान खान के साथ दिखेंगे वहीं फिल्म 'रईस' में उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया है। खास बात यह भी है कि इन दोनों खानों के लिए भी ईद बेहद स्पेशल होता है। हर साल इनकी फिल्में ईद में रिलीज होती हैं जो ब्लॉकबस्टर साबित होती है।
पढ़ें- Proud: कभी सलमान तो कभी वरूण से छीना है इन्होंने लाइमलाइट!
सलमान हर साल अपनी एक फिल्म ईद के मौके पर जरूर रिलीज करते हैं। इससे पहले उनकी फिल्में 'वांटेड','दबंग', 'एक था टाइगर' और 'बॉडीगार्ड' ईद पर ही प्रदर्शित हुई थीं। लिहाजा, कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' इस साल ईद से मात्र दो दिन पहले 17 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है। वहीं, दूसरे खान यानि की शाहरूख की फिल्म रईस अगले साल ईद पर आने वाली है, जिसका निर्देशन राहुल ढ़ोलकिया कर रहे हैं।
पढ़ें- पेड़ों के इर्द-गिर्द डांस करना चाहते हैं नवाजुद्दीन..ऋषि कपूर को देंगे जवाब!
इन दोनों फिल्मों में एक बात जो आम है वह है नवाजुद्दीन और यदि ईद का त्योहार खानों की फिल्मों के लिए सचमुच भाग्यशाली होता है, तो नवाजुद्दीन की झोली में यह दो साल ईद पर दो सुपरहिट फिल्में आने वाली हैं।
बहरहाल, यहां यह देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या अपनी हर फिल्म की तरह नवाजुद्दीन इन दो फिल्मों से भी दर्शकों और समीक्षकों की तारीफ बटोरते हैं। क्योंकि नवाजुद्दीन के सामने सलमान हो या वरूण..वह हर फिल्म में अपनी उम्दा अभिनय से लाइमलाइट छीन लेते हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

