..................... नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की बहन की कैंसर से मौत, 26 साल की थीं | Nawazuddin Siddiqui's 26 year old sister dies of breast cancer - Hindi Filmibeat

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की बहन की 26 साल की उम्र में मौत, कैंसर से जूझ रही थीं सायमा

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के लिए आज दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनकी 26 साल की बहन की पुणे में मौत हो गई। 26 साल की सायमा तामशी सिद्दीकी ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थी। काफी समय पहले ही नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने बताया था कि उनकी बहन को 18 साल की उम्र में ब्रेस्ट कैंसर हो गया था और तब से वो इससे लड़ रही थी।

आखिर सायमा, कैंसर से अपनी जंग हार गईं। इस दुखद खबर की सूचना खुद नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के भाई अयाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने मीडिया को दी। सायमा इस समय पुणे में रहती थीं। उनकी मौत के समय, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अमरीका में थे।

nawazuddin-siddiqui-s-26-year-old-sister-dies-of-breast-cancer

सायमा का अंतिम संस्कार, रविवार को उनके पैतृक गांव में होगा जहां नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का पूरा परिवार मौजूद है। उनके शरीर के उत्तर प्रदेश के बुधना गांव ले जाया गया है जहां कल उन्हें सुपुर्द - ए - खाक किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले साल सायमा के 25वें जन्मदिन पर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने एक पोस्ट पर शेयर किया था कि सायमा 18 साल की उम्र से ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही है और आज तक लड़ रही है। इस बात के लिए वो सायमा के डॉक्टर्स के शुक्रगुज़ार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X