शाहरुख और सलमान खान के साथ काम करने में क्या है फर्क? नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया खुलासा

Nawazuddin Siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के मंजे हुए कलाकारों में गिने जाते हैं। उनकी धारदार एक्टिंग की वजह से सिने प्रेमी पसंद करते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अब शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम करने और शूटिंग करने में अंतर बताया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि दोनों के साथ काम करने में क्या अंतर हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शाहरुख खान के साथ 'रईस' और सलमान खान के साथ 'बजरंगी भाईजान' में काम किया है। दोनों ही फिल्मों को लोगों ने पसंद किया है। ई-टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा कि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ही स्टार्स के साथ काम करने का अनुभव बिल्कुल अलग है।

शाहरुख खान के बारे में बताया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि, शाहरुख खान रिहर्सल करने में विश्वास करते हैं और वो रिहर्सल करने का मौका देते हैं। अगर पूरी टीम को लगता है कि यह सीन फिर से शूट होना चाहिए तो उसे फिर से शूट किया जाता था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि दोनों के साथ काम करना काफी अलग है।

सलमान दे देते हैं अपने डायलॉग

सलमान खान के बारे में बात करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा- 'सलमान खान दिल के बेहद अच्छे हैं। वो एक्टर के तौर पर भी इतने अच्छे हैं कि, अपने बेस्ट डायलोग भी आपको देते हैं। वो कैमरे के सामने बोलेंगे कि ले ये डायलॉग तू बोल ले यार। भाई के साथ काम करते बहुत मजा आता है।'

बनाई अपनी पहचान

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इंडस्ट्री में संघर्ष कर अपनी पहचान बनाई है। उन्हें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X