लंच बॉक्स की शूटिंग को दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी से बात नहीं करते थे इरफान खान? जानिए सच्चाई!
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दिवंगत अभिनेता इरफान खान की सुपरहिट फिल्म द लंच बॉक्स भला किसको पसंद नहीं होगी। इस फिल्म में दोनों दिग्गजों के साथ निमरत कौर भी नजर आईं थीं। इस फिल्म ने रिलीज के बाद धमाका कर दिया था और रियलिस्टिक फिल्म बनकर सामने आई थी। अब इस फिल्म की शूटिंग को लेकर एक किस्सा सामने आया है, खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों कलाकार एक दूसरे बात नहीं करते थे।
इसके अलावा खबर थी कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इरफान खान इग्नोर कर दिया करते थे। अब इस बात में कितनी सच्चाई है इसको लेकर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुलासा किया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि...

'इरफान भाई मेरे बड़े भाई जैसे थे जो भी पल उनके साथ काम करने में गुजरा है वो मेरे लिए काफी कीमती है। उनकी कई यादें हैं मेरे पास। लंच बॉक्स तो हमने बाद में शुरु की थी, उसके पहले ही हमारे रिश्ते काफी अच्छे थे।'
इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साझा किया था इरफान भाई के साथ शूट करना काफी अच्छा अनुभव था। हम दोनों ने लोकल ट्रेन की शूटिंग काफी एंजॉय की थी। अभिनेता इरफान खान का निधन 53 वर्ष की आयु में 29 अप्रैल 2020 को हो गया था,
आखिरी बार वो फिल्म अंग्रेजी मीडियम का हिस्सा बने थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस वक्त लगातार काम कर रहे हैँ। उनकी कुछ शानदार फिल्में पाइपलाइन में हैं जो कि काफी जल्दी रिलीज होने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











