कोरोना काल में अपने गांव लौटे नवाजुद्दीन सिद्दकी, महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे हैं केस!
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस समय कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं लेकिन कोरोना काल के दौरान उनकी फिल्मों की शूटिंग्स रुकी हुई है। इस समय उनको लेकर खबर आ रही है कि वो अब अपने गांव वापस लौट गए हैं। दरअसल मुंबई में कोरोना वायरस का कहर काफी है और ऐसे में लोग दूसरी जगह जा रहे हैँ। साल 2020 में भी देखा गया था कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ज्यादा वक्त अपने गांव में बिताया था और कई बार उनकी तस्वीरें खेतों से भी सामने आईं थीं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होने मालदीव जा रहे सितारों पर निशाना साधा था।

उनका कहना था कि.. 'ये लोग क्या बात करेंगे, एक्टिंग के बारे में? मालदीव को इन लोगों ने पूरी तरह से तमाशा बना रखा है।
टूरिज्म इंडस्ट्री के साथ उनके क्या अरेंजमेंट हैं, मुझे नहीं पता लेकिन इंसानियत के नाते, प्लीज अपनी जो तस्वीरें हैं वेकेशन की.. वो अपने पास ही रखें।
दरअसल वो इस बात से नाराज थे कि कोरोना काल में लोग परेशान हैं और ये लोग अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। हाल ही में नवाजुद्दीन का एक गाना बारिश की जाए रिलीज हुआ था जो कि फैंस के द्वारा काफी पसंद किया गया है। इस गाने में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक अलग अंदाज में नजर आए थे और उन्होने डांस भी किया था, जो कि शानदार था।


Click it and Unblock the Notifications











