तलाक पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा फैसला, नहीं लेंगे बच्चों की कस्टडी, पत्नी की सभी शर्त मंजूर !
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के तलाक की चर्चा फिर से जोर पकड़ रही है। आलिया के वकील ने एक चैनल से बातचीत में बताया था कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी को एक कानूनी नोटिस भेजा गया है। आलिया सिद्दीकी की तरफ से 7 मई 2020 को ये नोटिस भेजा गया। ईमेल और व्हाटसअप के जरिेए ये भेजा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अभी इस नोटिस का जवाब नहीं दिया है। फिलहाल वह अपने वकील से हर जरूरी सलाह ले रहे हैं।आलिया ने साफ तौर पर कहा कि अब उन्हें भविष्य के बारे में अधिक नहीं सोचना है। जो होगा देखा जाएगा। वह अब इस शादी को नहीं चाहती हैं। समझौते का कोई प्रश्न नहीं उठता।

वह अपने दोनों बच्चों की कस्टडी भी चाहती हैं। फिलहाल आलिया ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि दोनों के बीच क्या दिक्कत रही है। लेकिन एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार आलिया की सभी शर्त मानकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी उन्हें तलाक देने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications