Ex Wife आलिया के आरोपों पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया पलटवार, बच्चों को लेकर भी कही बड़ी बात

Nawazuddin Siddiqui's Ex Wife Accusation: नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स-वाइफ आलिया सिद्दीकी ने अपने लेटेस्ट वीडियो में आरोप लगाया है कि, अभिनेता ने उन्हें और उनके बच्चों शोरा और यानी को घर से बाहर निकाल दिया है और उनके पास सिर्फ 81 रुपए हैं और जाने के लिए भी कोई जगह नहीं है। लेकिन, अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बात रखी है।
वीडियो पर पलटवार करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि उन्होंने ऐसा नहीं किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है कि अभिनेता का कहना है कि, 'आलिया के अनुसार, उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया लेकिन सच्चाई यह है कि नवाजुद्दीन ने पहले ही प्रॉपर्टी अपनी अम्मी मेहरुनिसा सिद्दीकी के नाम कर दिया है। इसलिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पास किसी को आने देने या निकालने का पावर नहीं है।'
साथ ही सूत्र ने कहा है कि, 'आलिया कहती हैं कि, उनके पास जाने के लिए कोई जगह नहीं है तो यह भी तकनीकी रूप से गलत है। इसके बारे में भी नवाज का कहना है कि, उन्होंने एक भव्य फ्लैट आलिया के लिए मुंबई में 2016 में ही खरीदा था जो फिलहाल अपनी मर्जी से उन्होंने किराये पर दे दिया है। साथ ही वीडियो में साफ दिख रहा है कि किसी ने उन्हें नहीं निकाला है और बच्चों को भी प्रॉपर्टी में घुसने से नहीं रोका गया है।'
वहीं, आलिया ने एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें वो कहती नजर आ रही हैं- मैं नवाजुद्दीन के घर से आ रही हूं और आप देख सकते हैं कि मेरी बेटी रो रही है। हमें बंगले के बाहर निकाल दिया गया है और कहा जा रहा है कि हम अंदर नहीं जा सकते हैं। मुझे नहीं पता कि, मैं बच्चों के साथ कहा जाऊं। मेरे पास सिर्फ 81 रुपए हैं और जाने के लिए कोई जगह नहीं है और ना पैसे हैं।
एक और वीडियो में उन्होंने दिखाया है कि कैसे उनके बच्चे एक रिश्तेदार के यहां जमीन पर सोए हुए हैं। बता दें कि, आलिया और नवाजुद्दीन के बीच समस्याएं जनवरी में शुरू हुई हैं जब आलिया ने नवाजुद्दीन की मां पर शोषण करने का आरोप लगाया था और प्रॉपर्टी को लेकर एक शिकायत भी दर्ज कराई। आलिया दुबई से लौटने के बाद नवाजुद्दीन के अंधेरी स्थित घर पर थीं। बाद में नवाजुद्दीन के वकील ने दावा किया है कि आलिया अभी भी अपने पहले पति विनय भार्गव के साथ शादी में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











