Must Read..रईस के बाद बायोपिक की तैयारी..
रईस के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बेहद दिलचस्प बायोपिक का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वह नंदिता दास के निर्देशन में बनी फिल्म मंटो में, उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो का किरदार निभा रहे हैं। इसके लिए वह रोचक तर
रईस के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपना सारा समय अब मंटो को देने की तैयारी में हैं। वह नंदिता दास के निर्देशन में बनी उर्दू के मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो की बायोपिक में मंटो की भूमिका निभा रहे हैं।
पर्दे पर मंटो की भूमिका निभाने के लिए नवाज इन दिनों पूरी तरह से देश-दुनिया से दूर जाने की योजना बना चुके हैं। मार्च में इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में ही शुरू की जाएगी।

अपने किरदार की तैयारी के लिए नवाजुद्दीन इन दिनों असल जिंदगी में मंटो का जीवन जी रहे हैं। उन्होंने इस बारे में बताया कि ये सब नंदिता दास के रिसर्च का ही नतीजा है कि मैं मंटो को इतने अच्छे से समझ पा रहा हूं।
इस किरदार में ढलने के लिए मैं अब उनकी तरह की कपड़े पहनता हूं। मैंने अपने आपको फिलहाल लोगों से दूर कर लिया है। ज्यादा जरुरत पड़ने पर ही मैं किसी से बात कर रहा हूं। मंटो को अधिक से अधिक पढ़ने की कोशिश कर रहा हूं।
मैं उन्हीं की तरह खाना खाने, बोलने और चलने-फिरने का प्रयास कर रहा हूं। यहां तक कि वह जिस तरह के बिस्तर पर सोते थे, उसी तरह के बिस्तर पर मैं भी सो रहा हूं।
इस तरह से मैं उन्हें अपने असल जिंदगी में हर तरह से महसूस करने की कोशिश कर रहा हूं। उम्मीद है कि मैं मंटो को पर्दे पर उतार पाने में सक्षम हो जाऊं।
वह आगे कहते हैं कि रईस के बाद मेरा सारा फोकस अब केवल मंटो पर ही रहेगा। मैं इसके अलावा अब किसी और किसी फिल्म पर काम नहीं करना चाहता हूं। दूसरे काम को हाथ मे लेकर मैं मंटो के साथ नाइंसाफी नहीं करना चाहता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











