राजपाल यादव के जेल जाने के बाद छलका नवाजुद्दीन सिद्दीकी का दर्द, बोले- स्ट्रगल के दिनों में मैं उनके घर...
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर राजपाल याजव भले ही किसी बड़ी फिल्म में लीड़ रोल में नजर ना आए हों, लेकिन उनके होने से फिल्म पूरी लगती है। वह फिल्म में अपने हंसी ठहाकों और मजेदार जोक से दशकों से दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं, लेकिन इन दिनों राजपाल यादव बुरी मुसीबत में फंसे नजर आ रहे हैं। चेक बाउंस केस के सिलसिले में राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद है।

उनकी मदद के लिए पहले सोनू सूद आगे बढ़े थे। वहीं अब बॉलीवुड के तमाम अभिनेता और प्रोड्यूसर भी मदद करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इसी के साथ ही एक्टर का एक पुराना इंटरव्यू भी जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस इंटरव्यू में राजपाल यादव की भर-भर कर तारीफ करते दिखे।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा की इंडस्ट्री के कई एक्टर्स अपने स्ट्रगलिंग डेज़ में राजपाल यादव के घर खाना खाया करते थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि जब उनका बुरा दौर चल रहा था तब उन्होंने भी राजपाल यादव के घर खाना खाया था। एक्टर ने आगे कहा कि जब राजपाल यादव का काम चल रहा था तब बहुत से लोग उनके घर खाना खाने जाया करते थे। उस आदमी ने बस हमेशा सबको दिया ही है। उनके घर लंगर लगा रहता था जो भी आता था वह खाता था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा कि वह बहुत ही कमाल के इंसान हैं। स्क्रीन पर भले ही वह जोक्स सुनाते हों, लेकिन असल जिंदगी में वह बहुत ही सेंसिटिव इंसान हैं।
बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के इस इंटरव्यू के वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल करना शुरू कर दिया है। किसी ने कहा जो हमेशा आपके साथ आपके कठिन समय में खड़ा रहा आपने उसका साथ नहीं दिया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसी एहसान किस काम का जब समय पर काम ना आए।
क्यों जेल गए राजपाल यादव
दरअसल एक्टर ने साल 2010 में डायरेक्टोरियल फिल्म 'अता पता लापता' में फाइनेंस करने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। फिल्म बुरी फ्लॉप हुई और राजपाल यादव कर्ज में डूब गए। कर्ज ना चुका पाने की वजह से ही एक्टर ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया।


Click it and Unblock the Notifications











