DHAMAKA: सलमान की रेस 3, धूम 4 विलेन को खा जाएगा कृष 4 का विलेन!
Recommended Video

सलमान खान रेस 3 के साथ अपना विलेन वाला डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं खबरें ये भी हैं कि इस बार धूम 4 के विलेन भी सलमान खान ही हो सकते हैं। लेकिन सलमान खान के इस विलेन अवतार को कृष 4 का विलेन खा जाएगा।
पिछली बार कृष के विलेन थे विवेक ओबेरॉय लेकिन इस बार कृष की स्टारकास्ट अभी से धमाके कर रही है। माना जा रहा है कि कृष 4 के विलेन के लिए नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को अप्रोच किया गया है और उन्होंने हां भी कर दी है।

गौरतलब है कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इससे पहले भी, सलमान खान को किक और बजरंगी भाईजान में खा चुके हैं। इस बार सलमान अपना विलेन डेब्यू कर रहे हैं।
वहीं काफी समय से नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी केवल मुख्य भूमिकाओं में ही आ रहे थे। काफी समय बाद, वो सपोर्टिंग कास्ट के तौर पर लौटेंगे।
इसलिए ये तो तय है कि अगर कृष 4, 2018 में रिलीज़ हो पाती है तो सलमान खान को नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बता ही देंगे कि विलेन कैसे बनते हैं।
मिलिए, बॉलीवुड के उन लीड एक्टर्स से जो विलेन बनकर भी छा गए -


Click it and Unblock the Notifications
