शानदार पार्ट 1 के बाद.. अब पार्ट 2 की तैयारी शुरू.. 2018 रिलीज.. FINAL
साल 2016 में आई फ़िल्म फोबिया भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल ना दिखा पाई हो, लेकिन फिल्म के मायने में लोगों को पसंद आई थी।
लिहाजा फ़िल्म के सेकेंड पार्ट यानि कि सीक्वल पर काम शुरू हो चुका है। ताजा खबरों की मानें तो फ़िल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी फाइनल हो चुके हैं। जी हाँ, जहाँ पहली फ़िल्म राधिका आप्टे ने संभाला था, फोबिया 2 में नवाज़ शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतेंगे।

फिल्म के निर्माता विकी रजानी ने कहा, मुन्ना माइकल के खत्म होते ही मैंने नवाज से मुलाकात की थी और स्क्रिप्ट सुनाया था। मुझे खुशी है कि उन्होंने तुरंत ही हामी भर दी। फोबिया के लिए काफी दमदार एक्टर की जरूरत थी.. क्योंकि यहां परर्फोमेंस का काफी स्कोप है। नवाज इस फिल्म के लिए परफेक्ट हैं।
सुपर रोमांटिक अजय देवगन.. कहीं दूसरी 'शिवाय' तो नहीं ये फिल्म!
बता दें, फिल्म में नवाज के किरदार को फ्लाइंग फोबिया.. यानि की उड़ने से डर लगता है। लेकिन कमाल की बात है कि पूरी फिल्म प्लेन पर ही फिल्माई गई है। फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी करेंगे।
बहरहाल, फोबिया 2 ही नहीं.. बल्कि आने वाले समय में कई सीक्वल फिल्में लाइन में हैं.. यहां जानें लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications