पाकिस्तानी विज्ञापन कर के फंस गए नवाजुद्दीन..सोशल मीडिया ने 'धो डाला"
नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने एक पाकिस्तानी विज्ञापन में काम किया है लेकिन इसके लिए सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है।
नवाजुद्दीन सिद्दिकी पाकिस्तान की एक कंपनी के लिए विज्ञापन करके बुरी तरह फंस गए हैं। दरअसल उन्होंने एक वॉशिंग पाउडर का विज्ञापन किया था जिसके लिए सोशल मीडिया पर खासकर पाकिस्तान में उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
नवाजुद्दीन सिद्दिकी दरअसल विज्ञापन में अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं । उनसे जब दोस्त पूछते हैं कि भाभीजी कैसी हैं तो वो कहते हैं कि नवाज कहते हैं कि भाई से एटिट्यूड बर्दाश्त नहीं होता। उन्होंने अपनी पत्नी को चुप रहने के लिए कहा और जब उन्होंने फिर दुर्व्यवहार किया तो नवाज ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। नवाज कहते हैं, 'कर दी धुलाई।'
इसी के लिए सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है कि वो घरेलु हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसा विज्ञापन उन्हें नहीं करना चाहिए । दरअसल वो केनवुड वॉशिंग मशीन के विज्ञापन में नजर आए हैं।
आप भी देखिए इस विज्ञापन जिसके लिए उनकी आलोचना हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications