STARDOM: एक फिल्म ब्लॉकबस्टर और इस स्टार के पास था 200 फिल्मों का ऑफर
बॉलीवुड में शानदार एक्टर देर से ही सही पर पहचाने ज़रूर जाते हैं। और जब उनके सितारे चमकते हैं तो बड़े से बड़े सितारों का स्टारडम धरा का धरा रह जाता है। और ऐसे ही एक स्टार हैं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी।
कई फिल्मों में तमाम छोटे मोटे रोल में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी दिख चुके हैं लेकिन गैंग्स ऑफ वसेपुर ने उनकी किस्मत बदल दी थी। आज उनकी आने वाली फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज़ का ट्रेलर लॉन्च हुआ जिस दौरान नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने काफी बातें कीं। इनमें से एक किस्सा काफी दिलचस्प है।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि गैंग्स ऑफ वसेपुर के हिट होतीे ही उनके पास, काफी फिल्मों के ऑफर थे। करीब 200 फिल्में। लेकिन सारी की सारी एक जैसे थीं। वैसे ही गैंगस्टर फिल्में।
नवाज़ुद्दीन ने बताया कि मैं वो सारी फिल्में रिजेक्ट करता गया। उनका कहना था कि अगर मैं तब वो 200 फिल्में कर लेता तो आज यहां सबके सामने नहीं बैठा होता।
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि उस दौरान, मैंने कई लोगों को फिल्मों और काम की लालच में अपना करियर खत्म करते देखा है।
पिछले कुछ सालों में आई कुछ फिल्मों को देखकर लगेगा कि वाकई ये कला है। जिसे सराहा जाना चाहिए पर उसे सहेजने की भी बहुत ज़रूरत है और अब धीरे धीरे ये 'नए सनीमा' की खेप शाहरूख, सलमान की हवा निकाल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications