''शाहरूख खान, सलमान, आमिर.. तीनों सुपरस्टार्स की अपनी अलग स्टाइल है....''
फिल्म रईस में शाहरूख खान के को स्टार बने नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने कहा कि शाहरूख के काम करना बेहतरीन होता है क्योंकि वह सेट पर सुपरस्टार बनकर नहीं आते।
शाहरूख खान के साथ फिल्म 'रईस' में आने दिखने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड खान्स के साथ काम करने के तर्जुबे को शेयर किया। और शाहरूख खान से संबंधित कई दिसचस्प बातें सामने रखीं।
'शाहरूख, सलमान के साथ काम करता हूं.. ताकि मेरी फिल्मों को प्रॉफिट मिल सके.. '
नवाजुद्दीन ने कहा कि शाहरूख अपनी स्टारडम के साथ शूटिंग करने सेट पर नहीं आते। बल्कि वह सिर्फ एक एक्टर होते हैं। शूटिंग के दौरान कुछ अहम सीन्स में उन्होंने मेरा काफी साथ दिया।

बता दें, नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने अब तक आमिर, सलमान, शाहरूख तीनों एक्टर्स के साथ काम किया है। बहरहाल, शाहरूख के साथ पहली बार नवाज रईस में दिखने वाले हैं। जहां वह पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में दिखेंगे।
#Raees: 9 कारण.. क्यों देंखे शाहरूख खान की दमदार 'रईस' 1st DAY
नवाजुद्दीन ने कहा कि तीनों खान की काफी अलग अपनी स्टाइल है। उनकी तुलना नहीं की जा सकती। लेकिन शाहरूख के साथ काम कर बहुत मजा आया क्योंकि वे सेट पर सुपरस्टार की तरह नहीं रहते।
मैं बॉलीवुड का शुक्रगुज़ार हूं कि मुझे अब इतने अच्छे अच्छे किरदार करने को मिल रहे हैं। मैं हर फिल्म को उतनी ही अहमियत देना चाहता हूं। मुझे किरदार की लंबाई से कोई लेना देना नहीं..


Click it and Unblock the Notifications