कौन हैं बॉलीवुड के चौथे खान..कन्फ्यूज़ हुए नवाजुद्दीन सिद्दिकी !
नवाजुद्दीन सिद्दिकी इन दिनों कन्फ्यूजन में हैं कि इंडस्ट्री का चौथे खान हैं। देखिए इरफान खान के साथ केमेस्ट्री पर उन्होंने क्या है।
नवाजुद्दीन सिद्दिकी से अक्सर पूछा जाता है कि तीनों खान के साथ काम करके कैसा लगा। तीनों में क्या अंतर है। किन्हें वो बॉलीवुड के असली खान मानते हैं। नवाजुद्दीन हमेशा खुलकर अपनी राय भी देते हैं। लेकिन इस बार एक सवाल में नवाजुद्दीन सिद्दिकी बुरी तरह फंस गए।
[सलमान बने बादशाह..अक्षय दूसरे नंबर.. शाहरूख, अजय लिस्ट में ही नहीं]
जी हां उनसे हाल में एक पॉपुलर अखबार ने जब इंडस्ट्री के चारों खान के साथ काम पर सवाल किया तो तीनों खान के बाद उनसे इरफान खान के बारे में पूछा गया और उन्होंने आश्चर्यचकित होकर कहा कि क्यों इंडस्ट्री के चौथे खान सैफ अली खान नहीं हैं।

दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दिकी इरफान खान के साथ काम करने पर जवाब देने से बचना चाह रहे थे लेकिन उन्होंने कहा कि " मेरे और इरफा के बीच किसी तरह का रिश्ता या इक्वेशन नहीं है और मेरे एक्टिंग का अलग तरीका है और उसका अलग तरीका।"
बाकी तीनों खान के बारे में भी उन्होंने कहा कि शाहरुख खान के साथ काम करना थियेटर के जमाने में जाने जैसा है। सलमान खान का अपना मजेदार अंदाज है और आमिर खान भी उनका अलग स्टाइल हैं। वो उन एक्टर्स में से हैं जिन्होंने मुझे 40 सेकेंड के डेब्यू की सराहना की थी।


Click it and Unblock the Notifications











