''शाहरूख, सलमान दोनों ही फेवरिट हैं.. किसी एक का नाम नहीं ले सकता....''
नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने कहा शाहरूख, सलमान दोनों ही मेरे फेवरिट हैं। मुझे दोनों के साथ काम करना अच्छा लगता है। बता दें, शाहरूख के साथ नवाज रईस में नजर आएंगे।
कौन ज्यादा फेवरिट हैं.. शाहरूख या सलमान.. इसका जवाब तो शायद ही कोई दे पाए। और जब ऐसा सवाल नवाजुद्दीन सिद्दिकी से किया जाए तो संभवतः जवाब भी कुछ ऐसा ही मिलेगा- दोनों ही फेवरिट हैं।
जी हां, किक में जहां नवाजुद्दीन सलमान खान से भिड़ते नजर आए थे। वहीं फिल्म रईस में शाहरूख खान से भिड़ते नजर आएंगे। लिहाजा, जब दोनों सितारों में उनका फेवरिट पूछा गया तो नवाज ने कहा- मुझे दोनों ही सितारों के साथ काम करना अच्छा लगा। दोनों ही मेरे फेवरिट हैं।

नवाज ने कहा- शाहरूख, सलमान, आमिर खान और अमिताभ बच्चन.. इन चार एक्टर्स के साथ काम करने की इच्छा थी, जो कि पूरी हो गई। ये चार मेरे फेवरिट सुपरस्टार्स हैं।
बहरहाल, यहां देंखे किन किन फिल्मों में स्टार्स के सामने जमकर टिके हैं नवाजुद्दीन सिद्दिकी-


Click it and Unblock the Notifications