''मैं 50 करोड़ की फिल्म के बजाए.. 50 लाख की फिल्म ही करूंगा....''
अपने फिल्मों की पसंद और शैली चुनने की बात पर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने कहा, कोई फिल्म कितनी ही बड़ी हो, फिल्म के डाइरेक्टर या स्टार कितना ही पॉपुलर क्यों ना हो.. लेकिन मैं कोई फिल्म तब तक नहीं करूंगा, जब तक कहानी मुझे संतुष्ट कर दे।
[मुझे कोई 'बाहुबली' जैसी फिल्म क्यों ऑफर करेगा....]
नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने सीधे सीधे कहा कि मैं किसी भी 50 करोड़ या 70 करोड़ की फिल्म को 50 लाख की फिल्म के लिए छोड़ सकता हूं.. यदि उसकी कहानी मुझे ज्यादा पसंद आती है तो। हो सकता है 50 करोड़ की फिल्म में मेरे किरदार को उनका स्कोप ना दिया जाए, जितना एक छोटी बजट की फिल्म में करने को मिले।

1999 में फिल्म 'सरफरोश' में एक छोटी सी भूमिका निभाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने धीरे धीरे बॉलीवुड में अपनी पैठ बना ली है। कई छोटे बजट की फिल्मों के साथ साथ नवाज अब सुपरस्टार्स के सामने भी जमकर खड़े हैं।
यहां देंखे किन किन फिल्मों में स्टार्स के सामने जमकर टिके हैं नवाजुद्दीन सिद्दिकी-


Click it and Unblock the Notifications