'सी' ग्रेड फिल्में करके आज ये सलमान-शाहरुख दे रहे हैं किक!
हमारी इंडस्ट्री कुछ ऐसी ही है जहां पर अक्सर टैलेंट को लाइमलाइट में आते आते काफी वक्त लग जाता है। तब तक ये टैलेंट इंडस्ट्री के निचले स्तर पर काफी स्ट्रगल कर चुका होता है। नवाजुद्दीन सिद्दिकी जो अब सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक की फिल्मों का अहम हिस्सा बन चुके हैं ने हाल ही में बताया कि वो सी ग्रेड फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने आईआईटी बॉम्बे के स्टूडेंट्स से बात करते हुए कहा पिछले करीब 10-11 सालों से मैं स्ट्रगल कर रहा हूं। कुछ सी ग्रेड फिल्में भी की हैं शायद आपने ना देखी हों। ऐसी फिल्में करते समय जब भी कैमरा करीब आता था तो मैं अपना मुंह घुमा लेता था।
नवाजु्द्दीन सिद्दिकी को आज इंडस्ट्री के बेस्ट एक्टर्स में गिना जाता है। लेकिन इस मकाम पर पहुंचने के लिए नवाज ने बहुत कुछ किया है लेकिन वो इस बात से शर्मिंदा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications


