नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म "जोगिरा सारा रा रा" का ऐलान, नेहा शर्मा संग जमेगी जोड़ी- DETAILS

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। फिल्म टाइटल और एक्ट्रेस के साथ साथ नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने फिल्म से जुड़ी तमाम डिटेल्स भी फैंस के साथ शेयर की है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म का नाम है जोगिरा सारा रा रा। पहली बार नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ एक्ट्रेस नेहा शर्मा नजर आएंगी। अभिनेता ने खुद फिल्म की डिटेल के साथ एक्ट्रेस के साथ तस्वीर भी शेयर की।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा, नई फिल्म जोगिरा सारा रा रा, नेहा शर्मा के साथ। इस फिल्म को कुशान नंदी डायरेक्टर करने जा रहे हैं। वहीं फिल्म को ग़ालिब असदभोपाली लिखने जा रहे हैं। फिल्म की तैयारी अगले साल शुरू होगी। बता दें इस फिल्म से पहले नवाजुद्दीन कुशान के साथ बाबू भाई बंदूकबाज फिल्म में काम कर चुके हैं।

nawazuddin siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी हाल में ही 5जी की फिल्म धूमकेतू में वह नजर आए। ये फिल्म खास कमाल तो नहीं दिखा पाई। इसके बाद हाल में ही उनकी फिल्म नेटफ्लिक्स पर रात अकेली है रिलीज हुई। इस फिल्म में एक बार फिर उनके काम की प्रशंसा हुई।

रात अकेली है फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा राधिका आप्टे भी नजर आई। फिल्म में नवाज पुलिस वाले के रोल में दिखे। उनके किरदार की जमकर तारीफ हुई।

फिल्मों के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहे। पत्नी आलिया द्वारा लगाए गए आरोपों पर एक्टर ने कोई सफाई नहीं दी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X