Success को लेकर नवाजुद्दीन के सुनहरे मंत्र!

बॉलीवुड के संजीदा किरदारों के लिए जाने जाने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी का कहना है कि उनकी 18 साल की मेहनत रंग लायी है। जी हां, एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पूरे 18 सालों में नवाजुद्दीन को अपने मेहनत का फल मिला है। हाल ही में नवाजुद्दीन को सिनेमा में उनके योगदान के लिए उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने यशभारती पुरस्‍कार देकर सम्‍मानित किया है।

नवाजुद्दीन यह सम्मान पाकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि 'यह सम्‍मान मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं उत्‍तर प्रदेश से हूं वहां से मुझे एक खास लगाव है। मैं थियेटर में जब भी अपने से सीनियर कलाकारों को यह पुरस्‍कार पाते देखता था मुझे अच्‍छा लगता था और मुझे भी इसे पाने की चाह थी। मेरे 18 साल की मेहनत अब रंग ला रही है।'

गौरतलब है कि, फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद नवाजुद्दीन सिद्दिकी से लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। अपने संजीदा अभिनय की वजह से नवाजुद्दीन डाइरेक्टर्स के पहली पसंद बन गए हैं। 20 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म बदलापुर में भी नवाजुद्दीन दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्‍म में उनकी एक्टिंग जबरदस्‍त बताई जा रही है।

वहीं, कुछ दिनों पहले फिल्‍म के निर्देशक श्रीराम राघवन ने भी खुलासा किया था कि नवाजुद्दीन ने स्क्रिप्‍ट देखकर कोई डायलॉग नहीं बोला है। वे नवाजुद्दीन को सीन समझा देते थे और जो उनके मुंह में आता था वो बोलते थे। इस फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ वरूण धवन, यमी गौतम और हुमा कुरैशी की मुख्य किरदारों में हैं।

अपनी सफलता पर नवाजुद्दीन कहते हैं,' मैंने जब नाटक में अभिनय करना शुरू किया था तब मैं 25 साल का था। वहीं, मुबंई मैं लगभग 15 साल पहले आया था। मैंने काफी लंबा समय तय किया लेकिन मैं खुश हूं के अब मुझे दर्शक पसंद करने लगे और मेरी तारीफ कर रहे हैं। मैं भी अपनी फिल्मों के चुनाव को लेकर सतर्क हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X