..................... नवाजुद्दीन सिद्दीकी का हालिया रिलीज गाना 'बारिश की जाए'। Nawazuddin Siddiqui Music album Barish Ki Jaye budget will shock you? - Hindi Filmibeat

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का हालिया रिलीज गाना 'बारिश की जाए'- बजट जानकर दंग रह जाएंगे आप!

By Filmibeat Desk

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पहली बार किसी म्यूजिक वीडियो में फीचर हुए है, इस वीडियो को डायरेक्ट किया है अरविंदर खैरा और जानी के द्वारा इसके बोल लिखे गए है। गाने में बी प्राक ने अपनी आवाज़ दी है, जिसमे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और खूबसूरत सुनंदा शर्मा नज़र आ रहे है। इस गाने में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपने प्रेमिका सुनंदा शर्मा जिसकी मानसिक स्थिति थोड़ी ख़राब है उसके भोलेपन और सरलता से प्यार कर बैठे है, और दोनों शादी भी कर लेते है, ये कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है,

जो दो प्यार करने वालो की एक अनोखी कहानी दर्शाता है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है की ये अब तक का सबसे बिग बजट म्यूजिक एल्बम सॉन्ग है। इस गाने को बनाने के लिए कितना पैसा खर्च हुए है ये सुन कर आप अपने दाँतों तले उँगलियाँ चबा जायेंगे, प्रोडक्शन के सूत्रों से बात करने पर पता चला है की इस गाने का पूरा बजट १ करोड़ रुपए से भई ज्यादा है।

nawazuddin siddiqui, नवाजुद्दीन सिद्दीकी

पहली बार किसी म्यूजिक वीडियो में इतना बड़ा अमाउंट इन्वेस्ट किया गया है जिसमे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी फीचर हुए है। बारिश की जाए २७ मार्च २०२१ को रिलीज़ हुआ है जिसे अब तक २० लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। इस गाने को अरविंदर खैरा, जानी और देसी मेलोडीज ने प्रोड्यूस किया है।

डायरेक्टर अरविंदर खैरा पंजाब में एक उम्दा निर्देशक के तौर पर जाने जाते है जिन्होंने "पछताओगे", "फिहलाल", "सोच", "क्या बात है", जैसे कई बेहतरीन म्यूजिक एल्बम डायरेक्ट किये है, तो वही सॉंग राइटर और संगीतकार जानी ने अब तक १०८ से ज्यादा गाने लिख चुके है और म्यूजिक भी कंपोज़ कर चुके है हाल ही में उनका गाना "तितलियां वर्गा" ब्लॉकबस्टर हिट रहा जिसे हार्डी संधू ने गाया था।

तो वही हाल ही में बी प्राक को राष्ट्रीय फिल्म परुष्कार से सम्मानित किया गया था, जिसे बाद अब 'बारिश की जाए' रिलीज़ किया गया, और दर्शकों द्वारा इस गाने को काफ़ी प्यार मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X