..................... Nawazuddin Siddiqui and Kailash Kher gets Yash Bharti Award - Hindi Filmibeat

CONGRATS: नवाजुद्दीन और कैलाश खेर को मिला यश भारती पुरस्कार

संजीदा अभिनय करने के लिए पॉपुलर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी और गायक कैलाश खेर को सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया। जी हां, कैलाश खेर ने ट्विटर के जरीए यह खुशखबरी अपने फैंस से बांटी और इस सम्मान के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।

kailash kher

कैलाश खेर ने ट्टिट किया है कि, 'मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया। मेरे पुराने मित्र नवाजुद्दीन को भी पुरस्कार मिला। आप सबका शुक्रिया।'

आपको बता दें, साहित्य, ललित कला, लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत, सिनेमा व खेलों में असाधारण योगदान देने पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हर साल यश भारती पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाता है।

लिहाजा, साल 2015 में यह पुरस्कार नवाजुद्दीन और कैलाश खेर के खाते में गया। नवाजुद्दीन 'द लंचबाक्स', 'कहानी' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी चर्चित फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, वहीं बदलापुर में भी उनका किरदार सूर्खियां बटोर रहा है। बदलापुर में नवाजुद्दीन निगेटिव किरदान अदा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X