नवाजुद्दीन की पूर्व गर्लफ्रेंड निहारिका ने किया खुलासा..बताई असल सच्चाई

By Shweta

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बायोग्राफी लिखी है जिसमें उन्होंने अपने अफेयर का खुलासा किया है। उनके खुलासे से हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। उन्होंने अपनी और पूर्व गर्लफ्रेंड निहारिका से जुड़ी बहुत सी बातों का खुलासा किया है।

लेकिन अब नवाजुद्दीन की पूर्व गर्लफ्रेंड निहारिका ने इसपर बयान दिया है।जी हां एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए निहारिका ने कहा है कि "नवाजुद्दीन अपनी किताब की पब्लिसिटी के लिए एक महिला का अपमान कर रहे हैं।मैं पूरी तरह शॉक्ड हूं।" आगे पढ़िए निहारिका ने और क्या कहा है।

nawazuddin-siddiqui-is-willing-disrespect-woman-to-sell-his-book-says-niharika

निहारिका ने कहा है कि "नवाज और मेरा रिलेशनशिप मिस लवली के दौरान था जो 2009 में कुछ महीनों में खत्म हो गया। इसलिए आज जब वो मेरे बारे में लिखते हैं कि मैं बेडरूम में उनके साथ थी और उन्हें अपने कमरे पर बुलाती थी या उनकी जगह किसी और औरत को बुलाती थी तो मुझे सिर्फ हंसी आती है। जाहिर है वो अपनी किताब बेचना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें किसी महिला का अपमान भी करना पड़े तो कोई बात नहीं। वो मनगढंत कहानी बनाकर लोगों को दिखा रहे हैं। उन्होंने जो भी लिखा है उसके बारे में मुझे कुछ भी नहीं पता था। नवाज के इसी अंदाज की वजह से मैंने उनसे अपना रिश्ता खत्म किया था। मैंने हमेशा कहा है कि वो शनदार एक्टर हैं लेकिन मुझे लगता था यह पर्दे तक ही सिमित रहेगा।मैंने उन्हें सिर्फ शुभकामनाएं ही दे सकती हूं।"

Recommended Video

Nawazuddin Siddiqui Biography: I came to girl for my own needs | Filmibeat

आपको बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी किताब में निहारिका के बारे में लिखा है कि- "निहारिका बुद्धिमान लड़की थी। वो मेरे स्ट्रगल को समझती थी। वो चाहती थी कि हम दूसरे क्प्ल्स की तरह प्यारी-प्यारी बातें करें लेकिन मेरा लक्ष्य सिर्फ उनके साथ फिजिकल होना था। वो यह समझ गई थीं, उन्होंने मेरे साथ सारे रिश्ते खत्म कर लिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X