..................... Nawazuddin Siddiqui playing important role in Salman's Kick - Hindi Filmibeat

सलमान संग किक करेंगे नवाजुद्दीन, रणदीप हुए रिप्लेस!

Nawazuddin Siddiqui playing important role in Salman's Kick
सलमान खान की अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म किक को लेकर खबर आ रही है कि इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी एक बहुत ही अहम किरदार निभाने वाले हैं। नवाजुद्दीन के लिए किक फिल्म पहली एक बड़ी कमर्शियल फिल्म होगी जिसमें वो बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ नज़र आएंगे। साजिद नाडियावाला ने नवाजुद्दीन सिद्दिकी को साइन किया है और उनका मानना है कि नवाजुद्दीन ही इस फिल्म के लिए बेस्ट च्वाइस हो सकते हैं। हालांकि खबरें ये भी आ रही हैं कि नवाजुद्दीन से पहले रणदीप हुड्डा इस फिल्म में काम करने वाले थे लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस करके नवाजुद्दीन को साइन कर लिया गया।

नवाजुद्दीन ने खुद अभी तक इस बारे में कोई बात नहीं की है। लेकिन नवाज किक फिल्म कर रहे हैं ये तो तय है। जल्द ही नवाज किक फिल्म की शूटिंग भी करनी शुरु करेंगे। नवाज के साथ ही साजिद के लिए भी किक काफी महत्वपूर्ण फिल्म है क्योंकि पहली बार साजिद किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। किक फिल्म तेलुगू हिट फिल्म किक की रीमेक है। तेलुगू भाषा में बनी इस फिल्म में रवि तेजा, इलियाना और शाम ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी एक चोर के इर्द गिर्द घूमती है जो कि भ्रष्ट नेताओं और बिजनेसमैन को लूटता है। और उसे रोकने की कोशिश करता है एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर।

साजित को कोई ऐसा एक्टर चाहिए था जो कि इस किरादर को काफी ड्रामाटिकली कर सकते। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि नवाज को जो किरदार ऑफर किया गया है वो बहुत ही महत्वपूर्ण और जानदार है। नवाज के करियर के लिए किक फिल्म काफी अच्छ किक साबित हो सकती है। वैसे भी सलमान खान के साथ काम करने का अवसर मिलने के बाद नवाज का करियर अच्छी ऊंचाई पर जा सकता है। देखना ये है कि नवाज की इसपर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X