एक्टर को देखने के लिए सड़क पर लग गया भीषण जाम, कार से बाहर आकर खुद करना पड़ा ये काम?

nawazuddin siddiqui

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस वक्त अपनी आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और लगातार इसकी प्रमोशन कर रहे हैँ। इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जो कि उनकी फैन फॉलोविंग को बताता है।

दरअसल इंदौर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के कारण फैंस की इतनी भीड़ सड़क पर रुक गई थी कि वहां भीषण जाम लग गया था। इसके बाद खुद एक्टर को कार से बाहर आना पड़ा और लोगों से बात की।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस दौरान अपनी फिल्म जोगीरा सारारा का प्रमोशन कर रहे हैं और इसी को लेकर वो इंदौर पहुंचे थे। इस वक्त जो वीडियो वायरल भयनी के द्वारा साझा किया गया है इसमें आप देख सकते हैं कि सड़क पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गाड़ी खड़ी है और ढेरों फैंस इसको देखकर वहां रुक गए हैं और उनसे सेल्फी की मांग कर रहे हैं।

हालांकि सड़क पर जाम लगता देखकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी कार से बाहर आए और फैंस से गुजारिश की कि वो निकलें और ट्रैफिक को जाम ना करें। इस दौरान उनका एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैँ।

वायरल भयनी ने वीडियो के साथ लिखा था, ''जैसे ही फैंस ने अपने पसंदीदा स्टार नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को इंदौर में देखा, भारी भीड़ जमा हो गई !! हालांकि इससे भारी ट्रैफिक हो गया और स्टार ने खुद लोगों को इस तरह इकट्ठा न होने के लिए कहा क्योंकि इससे ट्रैफिक बन गया है जो दूसरों को परेशानी का कारण बनता है।''

ये वीडियो अब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग अपनी अपनी तरह से कमेंट्स करते हुए अभिनेता की इस बात को लेकर तारीफ कर रहे हैं कि उन्होने फैंस को ऐसी सलाह दी है। वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

Read more about: nawazuddin siddiqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X