पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा नवाजुद्दीन सिद्दीकी का गुस्सा, बोले- हमारे देश में हिंदू और मुसलमान...

Nawazuddin Siddiqui

Nawazuddin Siddiqui on pahalgam terror attack: 22 अप्रैल को हुए जम्मू कश्मीर पहलगाम हमले को लेकर हर एक का गुस्सा फूट रहा है। आम जनता से लेकर फिल्म स्टार्स तक सभी आग बबूला होते नजर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी गुस्सा फूटा है। गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम एक्टर ने आतंकी हमले को लेकर आक्रोश जताया है। एक्टर ने मीडिया एजेंसी से बात करते हुए अपने दिल की बात कही है।

उन्हें सजा मिलनी चाहिए
ANI से बातचीत के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी पहलगाम हमले को लेकर गुस्सा जताया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी कहते हैं कि- 'इस घटना को लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा है और तकलीफ है। हमारी सरकार इसपर काम कर रही है। और हमें यकीन है कि जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार है उन्हें सख्त सजा मिलेगी।'

जो हुआ वो शर्मनाक है...
एक्टर इसके आगे कहते हैं कि 'जो कुछ भी हुआ वह बहुत ही बुरा हुआ। यह असल में बहुत शर्मनाक है।' वहीं जब एक्टर से पर्यटन के नुकसान के बारे में सवाल किया गया तब एक्टर ने कहा- आर्थिक नुकसान से ज्यादा उन्होंने कश्मीर के लोगों में इस बात का गुस्सा देखा कि वहां उनकी जमीन पर इस तरह की घटना कैसे हो गई। कश्मीर घूमने आए लोग पर्यटन की यादों को लेकर जाते हैं। और वहां के लोग भी पर्यटकों के साथ अच्छे से पेश आते हैं।

वो लोग पर्यटकों को भाई बहन मानते हैं...
एक्टर ने कहा कि टूरिज्म इस हमले की वजह से प्रभावित हुआ है, लेकिन मुझे लगता है कि कश्मीरियों में इस घटना को लेकर गुस्सा है। वह पर्यटकों को अपने भाई-बहन की तरह मानते हैं। कश्मीरी दिल से स्वागत करते हैं। पैसे से ज्यादा वो बड़ी चीज होती है और जब पर्यटक लौटकर आते हैं तो कश्मीरी उनकी तारीफ करते हैं, लेकिन इस घटना के बाद से उनके दिल में गुस्सा पनप उठा है। एक्टर आगे कहते हैं कि चाहें हिंदू हो या मुसलमान, सिख हो या ईसाई हमारे देश में सभी ऐसी स्थिति में सब साथ हैं।

More from Filmibeat

Read more about: nawazuddin siddiqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X