नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई में बनाया आलीशान बंगला, पिता की याद में रखा नाम- PHOTOS देखते रह जाएंगे
अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई में अपना सपनों का आशियाना बनाया है और फैंस के साथ उसकी एक झलक भी शेयर की है। नवाजुद्दीन ने अपने बंगले का नाम रखा है- नवाब.. जो की उनके दिवंगत पिता नवाबुद्दीन सिद्दीकी की याद में रखा गया है।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के बाद आखिरकार अभिनेता ने मुंबई में अपना घर बनाने के सपनों को पूरा कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस महल को नए सिरे से बनाने और सजाने में नवाजुद्दीन को 3 साल का वक्त लगा है। उन्होंने खुद ही इसकी इंटीरियर डिजाइनिंग की है, जो कि उनके गांव वाले घर से इंस्पायर्ड है।

चारों तरफ से सफेद रंग के बने इस आलीशान बंग्ले में काफी बड़ा बरामदा, शानदार छत और ओपन एरिया मौजूद है। बताया जा रहा है कि यह शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' के बगल में ही है। बॉलीवुड में जहां आज के समय में ज्यादातर स्टार्स फ्लैट्स खरीद रहे हैं, वहीं नवाजुद्दीन ने बंगला खरीदकर अपने वर्षों के ख्वाब को पूरा किया है।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
हाल ही में नवाजुद्दीन ने इंस्टाग्राम पर अपने बंगले की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्हें लॉन में कुछ पढ़ते हुए देखा जा सकता है। कोई शक नहीं कि बंगला काफी खूबसूरत है।

प्रभावशाली सफर
बहरहाल,नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तरह बहुत कम दिग्गजों का सफ़र प्रभावशाली रहा है। जब अभिनय की बात आती है, तो नवाजुद्दीन वास्तव में किसी भी किरदार में ढलने के अपने स्पेशल स्किल के साथ बहुमुखी प्रतिभा का एक नया बेंचमार्क स्थापित करते आये हैं।

2022 रहेगा व्यस्त साल
अगर हम नवाजुद्दीन की आने वाले प्रोजेक्ट्स पर एक नज़र डालें, तो वह 2022 में सबसे व्यस्त अभिनेता नज़र आ रहे हैं। एक अद्भुत लाइनअप के साथ, हम उन्हें इस साल उनकी आने वाली फिल्मों में 5 अलग-अलग शैलियों में देखेंगे।

आने वाली फिल्में
फिल्म 'नो लैंड्स मैन' एक ड्रामा है, जबकि 'अदभुत' एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म होगी, दूसरी ओर 'टीकू वेड्स शेरू' एक रोमांटिक फिल्म है और 'जोगिरा सारा रा रा' एक रॉमकॉम होगी, वहीं, 'हीरोपंती 2' एक बॉलीवुड मसाला फ्लिक होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications