Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फ्लॉप फिल्मों से होने वाले नुकसान को लेकर दिया बयान

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने अभिनय कौशल के जाने जाते हैं, उनकी एक्टिंग का कोई तोड़ नहीं हैं। हमेशा ही शानदार, खान और हिट फिल्में देने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अब बॉलीवुड में बड़े वजट की फिल्में फ्लॉप होनें को लेकर बात की और बताया कि इससे बॉलीवुड को कितना नुकसान हो रहा है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इस समय चल रहे हाल के बारे में खुलकर बात की। नवाजुद्दीन का मानना है कि अगर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री लगातार हिट देने के लिए संघर्ष कर रहा है, तो उन फिल्मों की वजह से है जिनमें बड़े-बड़े कलाकार तो होते हैं, लेकिन कोई कहानी नहीं।
इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि, कोरोना काल के बाद केवल कुछ ही हिंदी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया है। शाहरुख खान स्टारर 'पठान' को छोड़कर, बॉलीवुड की बड़े-बड़े स्टार्स से सजी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं।
ऐसे में जब बहुत से विशेषज्ञों को लगता है कि अब केवल टेंटपोल फिल्में ही दर्शकों को सिनेमा हॉल तक खींचने में सफल रहेंगी, लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। अभिनेता ने कहा कि ये बड़ी-बड़ी फिल्में हैं, जो सही में इंडस्ट्री को नीचे ला रही हैं। उनके मुताबिक क्योंकि जब उनमें स्क्रिप्ट, निर्देशन और यहां तक कि प्रदर्शन की बात आती है तो वे खोखली होती हैं।
नवाजुद्दीन का कहना है कि, 'बड़ी फिल्में इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रही हैं। बहुत कम अब ऐसा होता कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बढ़िया प्रदर्शन करती है, इसके पीछे कुछ भी कारण हो सकता है। लेकिन ज्यादातर तीन फिल्मों को छोड़ दें तो 97 फीसदी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं और ये सभी बड़ी फिल्में हैं।
आगे एक्टर ने कहा, ये वो फिल्में हैं, जो असल में इंडस्ट्री को नीचे ला रही हैं, यही बरबाद कर रही हैं। इन फिल्मों में कोई कहानी या प्रदर्शन नहीं है। उनके पास सिर्फ पांच गाने हैं, जिन्हें कोरियोग्राफर ने डिजाइन किया है और अगर एक्शन है तो एक्शन डिजाइनर ने किया है। इसमें डायरेक्टर क्या कर रहा है? उसमें अभिनेता क्या कर रहा है?'
अपनी बात आगे करते हुए अभिनेता ने कहा, 'वे 10-15 अभिनेताओं को लेते हैं, उन्हें एक साथ कास्ट करते हैं और 60-100 करोड़ रुपये की फिल्म बनाते हैं, जिसे लोग देखना नहीं चाहते। इन फिल्मों में कुछ नहीं होता और फिर फ्लॉप हो जाती हैं। उन्होंने कभी अच्छे अभिनेता को नहीं लिया और 50 करोड़ रुपये की फिल्म बनाई।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म 'अफवाह' में काम करते नजर आएंगे। इसके साथ ही अभिनेता 'जोगीरा सारा रा रा' में भी काम करते दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications












