सिर्फ टाइगर श्रॉफ नहीं नवाजुद्दीन भी मुन्ना माइकल में मचाएंगे धमाल

नवाजुद्दीन सिद्दिकी का मुन्ना माइकल का पहला लुक आउट हो गया है और टाइगर श्रॉफ फिल्म में डांसिंग जलवा दिखाते नजर आएंगे।

By Shweta

टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन की अगली आने वाली फिल्म मुन्ना माइकल का आज नवाजुद्दीन का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है।नवाजुद्दीन सिद्दिकी का ये पोस्टर बहुत ही शानदार है और साफ पता चल रहा है कि वो ग्रे शेड कैरेक्टर में हैं।

[DHAMAKA: दो सुपरस्टार्स के साथ.. टूटेगा रिकॉर्ड.. बाहुबली 2 हुई पीछे!]

फिल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं और वो बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। दरअसल वो फिल्म में माइकल जैक्सन के बहुत बड़े फैन हैं और उनका नाम मुन्ना है जो अपने टैलेंट की वजह से मुन्ना माइकल बन जाता है।

nawazuddin-siddiqui-first-look-munna-michael-out

ये सब कुछ इस फिल्म में देखने को मिलेगा। फिल्म टाइगर श्रॉफ के साथ निधी अग्रवाल नजर आएंगी जो इस फिल्म डेब्यू करने जा रही है। इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्धिकी जैसा दमदार एक्टर भी इस फिल्म में नजर आएगा। नवाजुद्दीन और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फिल्म का बजट लगभग 35 करोड़ बताया जा रहा है। अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है ये तो रिलीज के बाद पता चलेगा।टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्म फ्लाइंग जाट थी जो कुछ खास कमाल नहीं की थी तो वहीं बागी में टाइगर श्रॉफ के एक्सन को पसंद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X