नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का अगला प्रोजेक्ट - First Look ही शानदार है
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी फिलहाल लंचबॉक्स के बाद एक बार फिर से रितेश बत्रा की फिल्म में दिखाई देने जा रहे हैं और आजकल वो जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म एक फोटोग्राफर और आम सी लड़की जो स्टूडेंट है, उनके बीच के अनोखे से बेबुनियाद रिश्ते की कहानी है।
इसके बाद नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का अगला प्रोजेक्ट क्या है ये तो किसी को नहीं पता है लेकिन अब उनकी एक नई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो भूरें रंग के साफे और एक खंजर के साथ बिल्कुल क्लीन शेव नज़र आ रहे है। हालांकि ये प्रोजेक्ट क्या है, ये फिलहाल कोई नहीं भांप पा रहा है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में नवाज़ुद्दीन ने श्रीदेवी की आखिरी फिल्म में उनके साथ काम करने के अनुभव बांटे। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि उनके स्तर की कोई कलाकार जब तारीफ करती है तो वो हमेशा शरमा जाते हैं। श्रीदेवी भी मॉम के दौरान जब भी उनकी तारीफ करती थीं उन्हें अजीब लगने लगता था।
नवाज़ुद्दीन इसके अलावा, अपने भाई शमस की डेब्यू फिल्म बोले चूड़ियां में भी दिखाई देंगे। अभी फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश चल रही है लेकिन श्रद्धा कपूर ने लगभग इस फिल्म को हां कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications