'Haddi' का पोस्टर हुआ जारी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फर्स्ट लुक देख हैरान रह जाएंगे आप

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म 'हड्डी' फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया गया है। निर्देशक अक्षत अजय शर्मा की आने वाली फिल्म 'हड्डी' ने दर्शकों के बीच उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है।इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं। हाल में 'हड्डी' का पहला मोशन पोस्टर सामने आया है जिसमें वो जबरदस्त अवतार में दिखाई दे रहें है।

Recommended Video

Nawazuddin Siddiqui Haddi Movie Look | Nawazuddin Siddiqui Haddi Look | Nawazuddin Siddiqui Haddi

फिल्म के फर्स्ट लुक में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ग्लैमरस महिला के अवतार में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि 'हड्डी' जी स्टूडियोज, आनंदिता स्टूडियोज द्वारा निर्मित और अक्षत अजय शर्मा द्वारा निर्देशित एक रिवेंज ड्रामा है।

Nawazuddin siddiqui first look from his upcoming movie haddi is very impressive

लेखक और निर्देशक अक्षत अजय शर्मा ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा - 'यह हमारे लिए काफी मजेदार है, क्योंकि 'हड्डी' के जरिए मुझे नवाजुद्दीन के साथ काम करने का मौका मिला है। हमारी टीम उम्मीद कर रही है कि मोशन पोस्टर दर्शकों की रुचि को आकर्षित करेगा क्योंकि हम इसकी एक नई दुनिया की गहराईयों में गोते लगाते के लिए उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वहीं इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा- 'मैंने अलग-अलग दिलचस्प किरदार निभाए हैं, लेकिन हड्डी एक अनोखा और खास किरदार होगा क्योंकि इसमें मैं पहले कभी न देखे गए लुक को स्पोर्ट करूंगा और यह मुझे एक अभिनेता के रूप में मेरी कैपेबिलिटी को आगे बढ़ाने में भी मदद करेगा। फिल्म की शूटिंग शुरू करने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'

अक्षत ने लोकप्रिय वेब सीरीज 'एके वीएस एके' और 'सेक्रेड गेम्स' में सेकेंड यूनिट डायरेक्टर के तौर पर और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मेजर' में डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया है। फिल्म की शूटिंग नोएडा और गाजियाबाद समेत वेस्टर्न यूपी के आसपास के इलाकों में की जाएगी। यह फिल्म 2023 में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X