सलमान खान, अक्षय कुमार के बीच- ओटीटी पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अगली फिल्म की घोषणा- फर्स्ट लुक
लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड और टेलीविजन का काम पूरी तरह से ठप्प पड़ चुका है। देशभर में सभी सिनेमाघर बंद हैं, शूटिंग रूक चुकी है, तैयार फिल्में पोस्टपोन हो रही हैं। ऐसे में निर्माताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। रिपोट्स की मानें तो ज्यादातर फिल्में ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं।
Recommended Video
सलमान खान की फिल्म राधे से लेकर अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम तक ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। वहीं, अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म "घूमकेतु" के रिलीज की घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म 22 मई को ओटीटी प्लैटफॉर्म ज़ी 5 पर रिलीज किया जाएगा। पुष्पेन्द्र नाथ मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फैंटम फिल्म्स और सोनी पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।

यह फिल्म साल 2018 से ही तैयार है, लेकिन डिस्ट्रिब्यूटर ना मिलने की वजह से फिल्म अटकी पड़ी थी। फिल्म के रिलीज की घोषणा के साथ फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है। यह फिल्म एक लेखक के संघर्ष की कहानी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, सोनाक्षी सिन्हा, रणवीर सिंह जैसे सितारों का कैमियो भी है।
जाहिर है इतने लंबे समय से अटकी फिल्म को रिलीज करने के लिए यह परफेक्ट समय है। लॉकडाउन के दौरान लोग ओटीटी प्लैटफॉर्म्स पर काफी वक्त गुजार रहे हैं। वहीं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्मों से लोगों को काफी उम्मीद रहती है।
फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रागिनी खन्ना, ईला अरूण, अनुराग कश्यप, रघुबीर यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर में रहने वाले एक राइटर की है, जो सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आता है।


Click it and Unblock the Notifications












