नवाजुद्दीन आकर्षक अभिनेता हैं : केतन मेहता
निर्देशक केतन मेहता अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की प्रशंसा करते हुए कहते हैं कि वह बेहद समर्पित और आकर्षक अभिनेता हैं। मेहता ने अपनी आने वाली फिल्म 'मांझी-द माउंटेन मैन' में नवाजुद्दीन को मुख्य भूमिका में लिया है। साठ के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी 'मांझी-द माउंटेन मैन' बिहार के दशरथ मांझी की कहानी पर आधरित है। मांझी ने अपने गांव में लगातार 22 सालों तक सिर्फ हथौड़े और छेनी की मदद से एक पहाड़ को काटकर बीच से रास्ता बनाया।
नवाजुद्दीन फिल्म में मांझी का किरदार निभा रहे हैं।

मेहता ने शनिवार को फिल्म के सिलसिले में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा, "नवाज एक बेहतरीन अभिनेता हैं। उनके साथ काम करके मुझे बहुत मजा आया। वह बेहद समर्पित और आकर्षक अभिनेता हैं। उन्होंने फिल्म में बेहतरीन काम किया है।"
मेहता ने बताया कि किस तरह उन्होंने फिल्म के मुख्य किरदार के लिए नवाजुद्दीन को चुना। उन्होंने कहा, "मैंने कुछ फिल्मों में नवाज का काम देखा था। उनकी शारीरिक बनावट और भाषा काफी हद तक मेरे फिल्म के चरित्र से मिलती है।"
उन्होंने कहा, "नवाज को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई और उन्होंने तत्काल भूमिका के लिए हां कर दी।फिल्म में अभिनेत्री राधिका आप्टे ने दशरथ
मांझी (नवाजुद्दीन) की पत्नी की भूमिका निभाई है। फिल्मकार तिग्मांशु धूलिया और अभिनेता प्रशांत नारायणन ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











