नहीं हुई मुश्किलें खत्म..नवाजुद्दीन सिद्दीकी को एक्स-गर्लफ्रेंड ने भेजा कानूनी नोटिस
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भले ही अपनी बायोग्राफी को पब्लिश नहीं होने दिया लेकिन इससे उनकी मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जी हां अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड ने लीगल नोटिस भेजा है। सुनीता राजवर ने अपने नोटिस में नवाजुद्दीन से 24 घंटे के भीतर माफी की मांग की है और साथ ही 2 करोड़ रुपए हर्जाना भी मांगा है।
बायोपिक में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा था कि "मैं असफल था, मेरे पास काम नहीं था, मेरी गर्लफ्रेंड थी और उसने मुझे इस वजह से छोड़ दिया। इस वजह से कई बार मैं आत्महत्या के बारे में भी सोचता था।" सुनीता राजवर का कहना है कि किताब में उनके बारे में बढ़ा चढ़ाकर लिखा गया है।

उन्होंने ये भी कहा है कि इस मामले के बाद उन्हें मानसिक आघात लगा है।किताब में उनके बारे में बढ़ा चढ़ा कर लिखा गयाऔर उनके परिवार पर भी बुरा असर पड़ा है। उनके ससुराल वालों और उनके पति को नवाजुद्दीन के साथ अफेयर के बारे में नहीं पता था और अब उनकी शादीशुदा जिंदगी खराब हो रही है।
सुनीता राजवर ने सिर्फ नवाजुद्दीन को नहीं बल्कि बायोग्राफी की पब्लिशर और एडिटर को भी लीगल नोटिस भेजा है। आपको बता दें कि अपनी बायोग्राफी को लेकर लगातार हो रहे कंंट्रोवर्सी के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किताब पर रोल लगा दी थी।


Click it and Unblock the Notifications