हाउसफुल 4 में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री- इस रोल में लोगों को गुदगुदाते आएंगे नजर
फिल्म हाउसफुल को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है लोग इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में एक और बड़ा धमाका हो चुका है जो कि आपको चौंका सकता है। दरअसल इस मल्टीस्टारर फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भी एंट्री हो गई है। जी हां अब नवाज भी अपनी अदाकारी से लोगों को हंसाते हुए नजर आने वाले हैं। खबरों की माने तो एक बाबा के किरदार में नवाजुद्दीन की एंट्री होगी जिसके करीब 400 भक्त हैं और सभी एक आश्रम में रहते हैँ।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी वाला वो सीन जबरदस्त कॉमेडी से भरा हुआ होने वाला है। इस फिल्म को फरहाद सामजी निर्देशित कर रहे है। इन दिनों सभी स्टार्स फिल्म के एक गाने की शूटिंग में व्यस्त हैं।

हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार, बॉबी देओल और रितेश देशमुख के अपोजिट में कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े नजर आएंगी। खबर है कि अक्षय कुमार एक राजा के रोल में नजर आएंगे।
हाल ही में फिल्म हाउसफुल 4 की कहानी लीक हुई थी। जिसमें पता चला था कि फिल्म में अक्षय एक राजा के रोल में भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications