हां मैं काफी डर रहा था लेकिन KISS करने में बहुत मज़ा आया!
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बाबूमोशाय बंदूकबाज़ में नज़र आने वाले हैं और उनकी फिल्म के ट्रेलर की बात हर कोई कर रहा है। फिल्म के ट्रेलर लॉ़न्च के दौरान, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने खुलकर फिल्म के बारे में बात की।
फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने एक से एक दमदार सीन दिए हैं। और फिल्म में अपने रोमांटिक सीन के बारे में भी नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने कुलकर बात की।

बाबूमोशाय बंदूकबाज़ के ट्रेलर की तारीफें हो रही हैं। फिल्म का प्लॉट लोगों को दिलचस्प लग रहा है वहीं डायरेक्टर कुशान नंदी की भी तारीफ की जा रही है। लेकिन फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के किसिंग सीन देखकर सब चौंक गए।
फिल्म की हीरोइन बिदिता बाग के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने काफी हॉट सीन दिए हैं और अपने रोल के बारे में नवाज़ का कहना है कि उनका किरदार लड़कीबाज़ किस्म का है। हालांकि इंटिमेट सीन करते नवाज़ पहले भी दिख चुके हैं।
ट्रेलर लॉन्च के दौरान नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें किसिंग सीन करते वक्त डर तो लग रहा था लेकिन उन्हें किसिंग सीन करने में मज़ा बहुत आया। साथ ही उन्होंने बताया कि मैं डर रहा था क्योंकि ये मेरा पहला लिपलॉक सीन था। ऐसे सीन करते वक्त आपको पूरा ध्यान उस पर रखना पड़ता है। आपका ध्यान बिल्कुल भटक नहीं सकता।
खैर बॉलीवुड के कुछ बेहतरीन किसिंग सीन आपको याद दिला ही देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications











