सेल्फी के लिए फैन ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को गर्दन से पकड़ा और खींचने लगा, वीडियो वायरल

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी आजकल अपनी अगली फिल्म रात अकेली है की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में वो यूपी के एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में है। शूटिंग के दौरान, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को एक बेकाबू भीड़ ने घेर लिया और एक फैन ने तो सारी हदें पार करते हुए उनको गर्दन से पकड़ा और सेल्फी के लिए उन्हें खींच कर अलग ले जाने लगा।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी आजकल हनी त्रेहान की फिल्म रात अकेली है की शूटिंग कर रहे हैं। ये शूटिंग कानपुर में चल रही हैं और वहीं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को फैन्स के इस पागलपन को झेलना पड़ा। नवाज़ुद्दीन अपनी कार की तरफ बढ़ ही रहे थे कि फैन्स ने उन्हें घेर लिया और एक फैन उन्हें खींचते हुए पीछे ले जाने लगा और सेल्फी लेने लगा।

View this post on Instagram

Crazy selfie fan #nawazudinsiddiqui #kanpur

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपने करियर की शुरूआत छोटे छोटे रोल से की थी लेकिन फिर उन्हें बड़ा ब्रेक मिला अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वसेपुर से। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सलमान खान की बजरंगी भाईजान, सलमान खान की किक और फ्रीकी अली। धीरे धीरे उन्होंने अपनी अलग जगह बना ली।

nawazuddin-siddiqui-dragged-by-a-fan-for-selfie-video-goes-viral

इसके बाद सेकरेड गेम्स से वो गणेश गायतोंडे बनकर हर लैपटॉप में छा गए। उनकी अगली फिल्म है फोटोग्राफ जो रितेश बत्रा ने डायरेक्ट की है। रितेश और नवाज़ुद्दीन ने एक साथ लंचबॉक्स में भी काम किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X