नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा का छाया ऑडिशन वीडियो, 15 साल की उम्र में बनेंगी हीरोइन

By Filmibeat Desk
Nawazuddin Siddiqui

Nawazuddin Siddiqui Daughter Video: नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक माने जाते हैं। हर बार जब भी वो स्क्रीन पर आते हैं, अपनी एक्टिंग से दर्शकों को चौंका देते हैं। अब तक लोग उनकी अदाकारी के मुरीद थे, लेकिन इस बार चर्चा में उनकी बेटी शोरा सिद्दीकी आ गई हैं। जी हां, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं। शोरा ने हाल ही में एक एक्टिंग वर्कशॉप में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने पहली बार एक्टिंग का हुनर दिखाया और यहीं से शुरू हुई उनकी तारीफें। लोगों को उनकी परफॉर्मेंस इतनी पसंद आई कि अब सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग की चर्चा हो रही है।

एक्टिंग की दुनिया में कदम जमाने जा रही हैं शोरा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बेटी शोरा एक्टिंग वर्कशॉप में हिस्सा लेती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'क्या मैं अंदर आ सकती हूं...सीन वन।' खैर अभी यह नहीं कह सकते की यह फिल्म का सीन है या किसी थिएटर का। इस वीडियो में शोरा अंग्रेजी में डायलॉग्स बोलती नजर आ रही हैं। फिलहाल तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी बेटी की एक्टिंग देख लोग तो तारीफों के पुल बांध रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-वाह 15 साल की उम्र में कमाल कर दिया है। वहीं दूसरे ने लिखा शोरा आते ही सारा और जाह्नवी की छुट्टी कर देगी। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- उम्मीद है आपके जैसे ही एक्टिंग करे।

इस फिल्मों में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा सिद्दीकी वाकई एक्टिंग वर्कशॉप में काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। दर्शक उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और वह अभी से अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह स्क्रीन पर कब नजर आती हैं। इसके अलावा वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही 'रात अकेली है 2', 'नूरानी चेहरा' और 'संगीन' में नजर आने वाले हैं।

More from Filmibeat

Read more about: nawazuddin siddiqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X