गांव लौटे नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव- बहन के निधन के बाद मां की तबीयत खराब
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर खबरें सामने आ रही थीं कि वह ईद मनाने के चलते मुंबई से अपने घर बुढ़ाना मुज्फरनगर पहुंचे हैं। लेकिन ये मामला केवल इतना नहीं है। ये बात सच है कि कोरोना और लॉकडाउन व रमजान के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुंबई से अपने गांव आए हैं। लेकिन वह अपने मां की तबीयत के चलते यहां पहुंचे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने ट्विटर पर बताया कि उनकी अम्मी की तबीयत ठीक नहीं हैं।
यूपी पहुंचने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कोरोनावायरस टेस्ट नेगेटिव आया है। एतिहातन बरतने के लिए प्रशासन ने एक्टर व परिवार को क्वारंटाइन कर दिया है। दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहन का निधन कैंसर बीमारी के चलते हो गया था। इसके बाद से उनकी मां की तबीयत भी खराब है। इस संकट के बीच एक्टर ने महाराष्ट्र सरकार से इजाजत लेने के बाद घर आने का फैसला लिया।


Click it and Unblock the Notifications











