नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का दावा - आलिया सिद्दीकी उनकी पत्नी हैं ही नहीं, और उलझा केस
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच तलाक का केस चल रहा है और अब आलिया सिद्दीकी ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर रेप और धोखाधड़ी का केस किया है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट ने साफ किया है कि इस केस के पीछे वजह क्या है। दरअसल, आलिया ने खुलासा किया है कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हें एक खुलानामा भेजा है जो अरबी में लिखा हुआ है।
ये खुलानामा 10 साल पुुराना है और इसके मुताबिक नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने कभी आलिया सिद्दीकी से शादी की ही नहीं। इस खुलेनामे के हिसाब से नवाज़ और आलिया पिछले 10 साल से शादीशुदा नहीं हैं।

इस खुलेनामे के बाद ही आलिया ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को आड़े हाथों लिया है और कहा कि अगर वो दोनों शादीशुदा नहीं थे तो नवाज़ ने उनका रेप किया है और ये धोखाधड़ी का मामला है।
आलिया के वकील का कहना है कि वो हिंदू है इसलिए उन्हें नहीं पता खुलानामा क्या होता और उसमें क्या लिखा है। इतना ही नहीं आलिया के मुताबिक उनके सामने कोई खुलानामा नहीं लिखा गया। गौरतलब है कि आलिया कई इंटरव्यू में नवाज़ और उनके परिवार के खिलाफ खुलकर कई राज़ खोल चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











