2019 की सबसे धमाकेदार फिल्म- 30 अगस्त- दो दमदार स्टार्स के साथ फाइनल
1983 में भारत ने पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था, जिस पर कबीर खान फिल्म ला रहे हैं। कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म '83 से रणवीर सिंह तो पहले ही जुड़ चुके थे। वहीं, अब ताजा नाम जुड़ा है नवाजुद्दीन सिद्दिकी का। रिपोर्ट्स की मानें तो नवाज रणवीर के कोच की भूमिका में दिखेंगे। खास बात है कि रणवीर- नवाज पहली बार एक साथ दिखने वाले हैं। दोनों ही दमदार किरदारों के लिए मशहूर। यह स्पोर्ट्स फिल्म 30 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।
रणबीर कपूर ने लॉक किया ईद 2020- सलमान खान को जबरदस्त टक्कर
फिल्म वर्ल्ड कप 1983 जीतने की कहानी है। जब देश के 14 चमकते सितारों ने उस चमचमाती ट्रॉफी पर अपना हक जमाया था। उस दौर में भारतीय क्रिकेट को लोग ज़्यादा गंभीरता से नहीं लेते थे। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे।

83 की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरु कर दी जाएगी। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग रियल लोकेशंस पर ही की जाएगी। कबीर खान भी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
कबीर खान ने कहा कि वो चाहते हैं कि उनका बेटा भी 83 की इस टीम पर उतना ही गर्व करे जितना कि वो करते हैं। इसलिए वो ये फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। बाकी कास्ट का चयन करना बाकी है।
बहरहाल, यहां जानें 2019 में रिलीज के लिए तैयार हैं कौन कौन सी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications