नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर किए Tweets, कही ये बात
हाल में ही अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमास सिद्दीकी पर उनकी भतीजी ने बचपन में यौन शोषण किए जाने के आरोप लगाए। इस पूरे मामले पर ट्विटर पर शमास सिद्दीकी ने अपनी सफाई पेश की है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में फेक खबरे फैला रहे हैं जबकि ये मामला पहले ही दर्ज था, ये तो कानून को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ खुद नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने उन्हें तलाक का लीगल नोटिस भेजा था जिसके बाद वह लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं।
हाल में ही ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में नवाज की भतीजी ने चाचा यानी नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इस मामले की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस में भी दर्ज करवाई गई थी। इस पर शमास नवाब सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर कहा कि ये केस 2 बार फाइल करके कानून को धोखा दिया जा रहा है। एक ही मामले में दो स्टेटमेंट जारी कर क्या झूठ फैलाया जा रहा है। ये केस पहले से ही उत्तराखंड कोर्ट में लंबित है।


Click it and Unblock the Notifications











