पुलिस ने Nawazuddin Siddiqui के भाई को धर दबोचा, इस कांड को करने के बाद कर लिया गिरफ्तार

Nawazuddin Siddiqui Brother Arrested: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बड़े भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पुलिस ने जालसाजी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। उन पर जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट की ओर से चकबंदी विभाग (कंसोलिडेशन डिपार्टमेंट) को फर्जी तरीके से आदेश पत्र जारी करने का आरोप लगाया गया है।
आरोप था कि अयाजुद्दीन ने अपनी खेती की जमीन को लेकर विपक्षी जावेद इकबाल से चल रहे विवाद में एक एप्लीकेशन के साथ दिसंबर में जिलाधिकारी न्यायालय से जारी ऑर्डर लेटर की कॉपी भी चकबंदी विभाग (कंसोलिडेशन डिपार्टमेंट) के ऑफिस में दी थी। यह ऑर्डर लेटर फर्जी निकला। मार्च 2024 में जिलाधिकारी की शिकायत के आधार पर अयाजुद्दीन और जावेद के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अयाजुद्दीन द्वारा पेश किए गए ऑर्डर लेटर में दावा किया गया था कि विवाद का फैसला उनके पक्ष में किया गया है। दावा किया गया था कि डीएम कोर्ट से आठ दिसंबर 2023 को यह ऑर्डर जारी किए गए हैं। जिसके बाद डिपार्टमेंट ने शक होने पर जांच करवाई। जिसमें सामने आया कि डीएम कोर्ट से ऐसा कोई भी ऑर्डर जारी ही नहीं किया गया था। अयाजुद्दीन ने फर्जी लेटर देकर डिपार्टेमें को गुमराह किया। उप जिलाधिकारी बुढ़ाना ने 29 फरवरी 2024 को मामले में अपनी जांच कर रिपोर्ट पेश कर दी थी।
यह पहली बार नहीं है कि अयाजुद्दीन सिद्दीकी किसी विवाद में फंसे हैं। 2018 में उन पर सोशल मीडिया साइट पर कथित तौर पर आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था। अपने बचाव में, अयाजुद्दीन ने तब एएनआई को बताया था, "एक आदमी ने भगवान शिव की अपमानजनक तस्वीर पोस्ट की, मैंने उससे इस बारे में बात की और लिखा कि आपको ऐसे पोस्ट साझा नहीं करने चाहिए जो किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। इसके बजाय मेरे खिलाफ मामला दर्ज किया गया।"


Click it and Unblock the Notifications