Nawazuddin Siddiqui ने तोड़ी चुप्पी, पत्नी के आरोपों के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया ओपन लेटर!

nawazuddin siddiqui, aaliya siddiqui

पिछले कुछ समय से नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं। आलिया सिद्दीकी जो कि उनके साथ लंबे समय से नहीं रह रहीं है, उन्होने अभिनेता पर कई आरोप लगाए थे जो कि खबरों का हिस्सा रहे। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बदनामी को देखते हुए चुप्पी तोड़ दी है और सोशल मीडिया पर ओपन लेटर साझा करते हुए अपनी बात कही है।

अभिनेता ने लिखा, "मेरी चुप्पी के कारण मुझे हर जगह एक बुरा आदमी कहा जा रहा है। मैं चुप रहने का कारण यह है कि यह सारा तमाशा कहीं न कहीं मेरे छोटे बच्चों के द्वारा भी पढ़ा जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, प्रेस और लोगों का एक ग्रुप वास्तव में मेरे कैरेक्टर का हनन करके आनंद ले रहा है।"

नवाजुद्दीन ने आगे कहा, वह कुछ बातों को क्लियर करना चाहते हैं, पहला यह कि मैं और आलिया कई सालों से साथ नहीं रह रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दावा किया कि वह और आलिया पहले से ही तलाकशुदा हैं और उन्हें केवल अपने बच्चों के लिए समझ है।''

उन्होंने आगे कहा, "क्या कोई जानता है, मेरे बच्चे भारत में क्यों हैं और 45 दिनों से स्कूल नहीं जा रहे हैं, जिसमें स्कूल मुझे हर रोज पत्र भेज रहा है कि यह बहुत लंबी अपसेंट है। मेरे बच्चों को पिछले 45 दिनों से बंधक बना लिया गया है और दुबई में अपनी स्कूली शिक्षा को मिस कर रहे हैं।"

नवाजुद्दीन सिद्दीकी यहीं रुके। उन्होने दूसरी स्लाइड में भी बच्चों और पैसों को लेकर कई बातों का खुलासा किया। आखिरी स्लाइड में लो लिखते हैं, ''सबसे महत्वपूर्ण... इस दुनिया पर कोई भी माता-पिता कभी नहीं चाहेंगे कि उनके बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित रहें या अपने भविष्य को खराब करें, वे हमेशा अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे।

आज मैं जो कुछ भी कमा रहा हूं वह मेरे दोनों बच्चों के लिए है और इसे कोई नहीं बदल सकता। मुझे शोरा और यानि से प्यार है और मैं उनकी भलाई और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं।

मैंने अब तक सभी केस जीते हैं और न्यायपालिका में अपना विश्वास रखना जारी रखूंगा। प्यार किसी को पीछे रोकना नहीं है, बल्कि सही दिशा में उड़ने देना है।" नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस तरह से अपनी बात कही है। नीचे है उनका पूरा पोस्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X