कौन है ये एक्टर जिसने गांव पहुंच खरीदी 55 बीघे जमीन? संघर्ष के दिनों में खाने के नहीं होते थे पैसे

Actor Bought Property: संघर्ष से सफलता तक... हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री में ढेरों ऐसे एक्टर हैं जो कि एक वक्त तक काफी स्ट्रगल कर रहे थे और बाद में ऐसी सफलता हाथ लगी कि वो अब किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके अभिनय को लेकर पसंद करते हैं और प्रोड्यूसर्स पानी की तरह पैसे बहाते हैं।

Actor Bought

इस वक्त एक ऐसे ही एक्टर को लेकर एक खबर सामने आई है जो कि संघर्ष के दौर में एक वक्त के खाने को लेकर अपनी जेब 10 बार चेक करता था। आज आलम ये है कि वो एक्टर अपने पैतृक गांव लौटा है और करीब 55 बीघे जमीन खरीदी है। जी हां, जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं और एक्टर को बधाई दे रहे हैं।

Also Read
Dravid vs Gambhir Net Worth: राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर में से कौन है ज्यादा अमीर? हेड कोचों का जलवा!
Dravid vs Gambhir Net Worth: राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर में से कौन है ज्यादा अमीर? हेड कोचों का जलवा!

Nawazuddin Siddiqui Home Town: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खरीदी 55 बीघे जमीन

हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जो कि इस वक्त अपनी जमीन को लेकर खबरों का हिस्सा है। वो हाल ही में अपने गांव बुढ़ाना पहुंचे थे और करीब 55 बीघे जमीन खरीदते हुए नजर आए। इस दौरान कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वो कागजी कार्यवाही पूरी करते हुए नजर आ रहे हैं।

उनके साथ कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं। खबरें हैं कि ईद तक अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने गांव में रहेंगे क्योंकि वो गांव में कुछ वक्त बिताने के बारे में सोच रहे थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने संघर्ष के दौर में कई तरह के काम किए और एक्टर बनने से पहले मुंबई में दो वक्त का खाना उनके पास नहीं होता था। कई बार इंटरव्यू में नवाज ने इसको लेकर खुलासा किया है।

Nawazuddin Siddiqui Family: नवाज के परिवार कौन कौन है?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आलिया सिद्दीकी से शादी की थी और कहा जा रहा था कि उनका तलाक हो जाएगा। आलिया ने खुद ही सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया था। हालांकि बाद में सब ठीक हो गया और वो साथ हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के दो बच्चे हैं जिसमें एक बेटा और एक बेटी शामिल है। वो अपने परिवार के साथ काफी खुश हैं।

More from Filmibeat

Read more about: nawazuddin siddiqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X