ऋतिक रोशन से क्लैश करेंगे ये स्टार.. बॉयोपिक VS बॉयोपिक.. 2019 धमाका
नवाजुद्दीन सिद्दिकी की बाल ठाकरे बॉयोपिक अपने फर्स्ट लुक के बाद से ही काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। शिवसेना के दिवंगत नेता बालासाहब ठाकरे पर बनने वाली इस बायोपिक फिल्म 'ठाकरे' को लेकर दर्शक बहुत उत्साहित हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन का अंदाज काफी आकर्षित कर रहा है।
अक्षय कुमार की फिल्म REJECT.. 1000 करोड़ी फिल्म किया फाइनल!
बहरहाल, 25 मार्च से फिल्म फ्लोर पर जाने वाली है। जबकि फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। यह बॉयोपिक फिल्म 23 जनवरी 2019 को रिलीज होगी। याद दिला दें, ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित आनंद कुमार बॉयोपिक फिल्म सुपर 30 भी इसी दिन रिलीज होने वाली है।

जी हां, यानि की 2019 की शुरुआत ऋतिक और नवाजुद्दीन की धमाकेदार टक्कर से होने वाली है। खास बात है कि दोनों एक्टर्स बॉयोपिक फिल्मों के साथ ही आ रहे हैं। लिहाजा, दर्शकों के लिए भी काफी कंफ्यूजन का मामला रहेगा।
फिल्म 'ठाकरे' का निर्देशन अभिजीत फांसे ने किया है और इसे संजय राउत ने प्रेजेंट किया है। फिल्म पर बात करते हुए शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने बताया था फिल्म की शूटिंग 108 जगहों पर की जाएगी ताकि यह रियल लग सके। यह हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज होगी।
बहरहाल, यहां जानें आने वाली बॉयोपिक फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications